दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कत्ल कर दी गईं ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (आरडब्ल्यूए) की अध्यक्ष रचना यादव के परिवार से मंगलवार को मुलाकात की और शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला। पीड़िता रचना यादव (44) की 10 जनवरी को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब रचना यादव को अपने पति की हत्या को लेकर मुख्य चश्मदीद गवाह के रूप में अदालत में गवाही देनी थी।
गोली मारे जाने के बाद रचना की मौत हो गई। आतिशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब अपने पति की हत्या की चश्मदीद गवाह को दिन दहाड़े उसके घर के बाहर गोली मार दी जाए, तो राष्ट्रीय राजधानी में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार होने का क्या मतलब है?” उन्होंने दावा किया कि हत्या, गोलीबारी और ‘गैंगवॉर’ की लगातार घटनाओं ने भय का माहौल पैदा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।”
आतिशी ने आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह अपराध मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हत्या के आरोप में बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रचना के पति बिजेंद्र यादव की मई 2023 में हुई हत्या के बाद से मुख्य आरोपी भरत यादव फरार था।
उसके साथी निखिल और सुमित को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र की भलस्वा इलाके में एक लंगर में शामिल होने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका जहांगीरपुरी में आपराधिक इतिहास था। अधिकारियों ने कहा कि रचना को इसलिए निशाना बनाया गया ताकि वह अदालत में आरोपियों के खिलाफ गवाही न दे सके।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




