Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    धर्म

    Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

    HasinaBy HasinaJanuary 14, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 14 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    14 January 2026 Rashifal: आज मकर संक्रांति के साथ-साथ षटतिला एकादशी भी है। एकादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वादशी लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चूंकि आज सूर्य देव दोपहर 3 बजकर 13 मिनट के आस-पास मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो इससे कुछ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। चलिए आपको बताते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि – दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यों की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।

    • शुभ रंग – लाल
    • शुभ अंक – 2

    वृष राशि – आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा

    आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी, इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि और बढ़ेगी। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आप अपने खर्चे को काम करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

    • शुभ रंग – नारंगी
    • शुभ अंक – 6

    मिथुन राशि – आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे, जिससे काम काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे।

    • शुभ रंग – काला
    • शुभ अंक – 8

    कर्क राशि – आज परिवार के कामों में आपका पैसा लगेगा

    आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लगेगा। आज अपनी वाणी में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग – मरून
    • शुभ अंक – 3

    सिंह राशि – अनुभवी लोगों से राय लेना रहेगा फायदेमंद

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले कुछ समय के लिए रुक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आपको किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनायेगा। आज आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको अच्छी राय मिलेगी। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

    • शुभ रंग – मैजेंटा
    • शुभ अंक – 6

    कन्या राशि – आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर योजना बनायेंगे, बच्चों को सही गाइडेंस की जरुरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 1

    तुला राशि – आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं

    आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी समस्या खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलाने वाली है।

    • शुभ रंग – पीच
    • शुभ अंक – 7

    वृश्चिक राशि – आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना बेहतर साबित होगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    • शुभ रंग – गुलाबी
    • शुभ अंक – 8

    धनु राशि – करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वे काम समय पर पूरा हो जायेंगे। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आगे चलकर बेहद काम आयेंगी। आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

    • शुभ रंग – गोल्डन
    • शुभ अंक – 8

    मकर राशि – किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आज घर में धार्मिक कार्य आयोजित हो सकता, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा।

    • शुभ रंग – ब्राउन
    • शुभ अंक – 7

    कुंभ राशि – आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा

    आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। सभी आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग – गुलाबी
    • शुभ अंक – 6

    मीन राशि – आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर पूरा फोकस रखने की जरुरत है।

    • शुभ रंग – नीला
    • शुभ अंक – 3

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

    February 15, 2026

    15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

    February 15, 2026

    Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

    February 11, 2026

    Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 10, 2026

    10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    February 10, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    6 शिकारी गिरफ्तार, दंतेवाड़ा जंगल में बाघ-तेंदुए का करते थे शिकार

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

    March 18, 2026

    CM साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.