रायपुर। IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने से होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। लेकिन दूसरी ओर IPL 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी के मैचों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई घटना के बाद फ्रेंचायजी ने होम ग्राउंड में बदलाव करने का विचार किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आरसीबी के सभी मैच मुंबई और रायपुर में खेले जाएंगे। यानि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का एक भी मैच नहीं होगा।ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी के 5 और रायपुर में दो मैचों का आयोजन किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में आईपीएल या आरसीबी की ओर से अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बदलाव की वजह IPL 2025 में RCB के चैंपियन बनने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को बताया जा रहा है। बता दें कि IPL 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद लाखों फैंस में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इसी कारण टीम अब अगले सीजन के लिए बेंगलुरु में मैच आयोजित करने को प्राथमिकता नहीं दे रही है। वहीं, दूसरी ओर खबर ये भी आई थी कि आरसीबी रायपुर क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने पर विचार कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




