रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर बड़ी बैठक कर रहे हैं, प्रदेश के दूसरे बड़े शहर के रूप में न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास को लेकर बिंदुवार मंथन हो रहा है, बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है, बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित क्षेत्रीय विधायकगण, मुख्य सचिव और विभिन्न विभागीय सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद है।
मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




