Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    31 दिनों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1207 करोड़ कमा टॉप-5 में बनाई जगह

    HasinaBy HasinaJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    31 दिनों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1207 करोड़ कमा टॉप-5 में बनाई जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई. आदित्य धर के निर्देशन में बनीं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 को पर्दे पर रिलीज हुई थी और आज इसको रिलीज हुए  एक महीना पूरा हो गया है। इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा बनाए हुए है। रिलीज के पहले दिन से लेकर 31वें दिन तक फिल्म की कमाई में लगातार मजबूती देखने को मिली और इसने बेहद कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘धुरंधर’ अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने महज 31 दिनों में दुनियाभर में 1207 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी शानदार कारोबार किया, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड कमाई में तेजी से इजाफा हुआ। इसी के साथ फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

    इतिहास रचते हुए ‘धुरंधर’ अब उन चुनिंदा फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर टॉप 5 हाईएस्ट ग्रोसिंग भारतीय फिल्मों की बात करें तो यह लिस्ट इस प्रकार है-

    1.आमिर खान की ‘दंगल’  – 2070 करोड़
    2.प्रभास की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ –  1788 करोड़
    3.अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ –  1742 करोड़
    4.एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’  – ₹1230 करोड़
    5.रणवीर सिंह की  ‘धुरंधर’ – 1207 करोड़

    गौरतलब है कि ये सभी आंकड़े पूरी तरह से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर आधारित हैं, न कि केवल भारत में हुई कमाई पर। ‘धुरंधर’ की यह सफलता न सिर्फ रणवीर सिंह के करियर के लिए एक बड़ा माइलस्टोन साबित हुई है, बल्कि भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता को भी एक बार फिर मजबूत करती है।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Ranveer Singh Dhurandhar created history in
    Hasina

    Related Posts

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026

    क्या 52 साल की Malaika Arora 31 साल के टीवी स्टार को डेट कर रही हैं?

    March 27, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.