दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक रेलवे टेक्नीशियन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Railway Technician Ki Maut) हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरु कर दी।
ड्यूटी के दौरान रेलवे टेक्नीशियन की मौत
यह हादसा रविवार सुबह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हुआ। यहां ड्यूटी के दौरान एक रेलवे टेक्नीशियन ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मालगाड़ी की चपेट में आने से गई टेक्नीशियन की जान
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में की गई है, जो कि रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर पदस्थ था। रविवार को उनका शिफ्ट प्लेटफार्म नंबर 6 पर सुबह 6 बजे से 2 बजे तक लगा था। सुबह 9 बजे जब मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर 6 से गुजर रही थी, तभी अजय कुमार उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जांच में जुटी रेलवे प्रशासन और GRP की टीम
इधर सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP दुर्ग और स्थानीय स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है, इसकी जांच में रेलवे प्रशासन और GRP जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




