रायगढ़। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।
दरअसल, आरोपी सेतु चौहान पुसौर के नवापारा का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी निशा चौहान और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि, सेतु पत्नी को संगीता को बनसिया रोड की ओर ले गया। वहीं लोहे के कत्ते से गर्दन पर हमला कर उसने पत्नी की हत्या कर दी। गंभीर चोटों के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हत्या के बाद आरोपी पत्नी के कथित प्रेमी को घटनास्थल दिखाने ले गया। आरोपी ने उस पर भी हमला किया, हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद आरोपी खुद जूटमिल थाना पहुंचा और हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




