Aaj Ka Rashifal 3 January 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि- व्यावसायिक सफलता के योग चल रहे हैं। प्रेम, संतान की स्थिति में काफी सुधार है और स्वास्थ्य भी आपका काफी अच्छा है। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखना अच्छा होगा।
वृषभ राशि- थोड़ी सी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही हैं। धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी से आप अपना काम निकाल लेंगे, लेकिन थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र हैं। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। थोड़ा सा उदर रोग पर ध्यान रखिएगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। थोड़ा सा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- बहुत कंफ्यूजन की स्थिति होगी। किसी भी निर्णय पर पहुंचना आपके लिए बहुत मुश्किल का कार्य होगा। संतान, प्रेम इत्यादि। लिखना, पढ़ना इत्यादि को लेकर के। लेकिन इस बीच आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा और आर्थिक मामले सुलझेंगे। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा क्योंकि घर में कई तरीके की नेगेटिविटी, पॅाजिटिविटी, कंफ्यूजन, बहुत सारे लोगों का समावेश हो चुका है, जो आपके घरेलू सुख को बाधित करेंगे। बाकी व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और पिता का साथ होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। बहुत तरह के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे लेकिन कंफ्यूजन की स्थिति ये बनी रहेगी कि कौन सही साथ दे रहा है, कौन गलत साथ दे रहा है। फिर भी व्यावसायिक सफलता आपकी होती रहेगी। भाग्य साथ देगा। थोड़ा मान-अपमान पर ध्यान रखिएगा। यात्रा लाभप्रद होगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- कुटुंब में वृद्धि होगी। वृद्धि हुई है- राजनीतिक लाभ और रुपये, पैसे की स्थिति भी स्ट्रॅांग है, लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा। जुबान से बहुत सारे लोगों से जुड़े हुए हैं। अच्छा-बुरा सोचकर के किसी को कुछ कहिएगा। थोड़ा जोखिम भरा समय है- स्वास्थ्य को लेकर। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- तेज बढ़ रहा है। भाग्य साथ दे रहा है और कई तरीके की चीजें आपमें इस समय बढ़ी हुई हैं। थोड़ा सा यूरिन से संबंधित परेशानी हो सकती है। शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस बात का ध्यान रखिए। बाकी जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सुखद समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि- बचकर पार करिए। राजनीतिक और सरकारी लोगों से थोड़ा बचे रहिए। नुकसान संभव है। खर्च बहुत हो रहा है। कर्ज की स्थिति सी लग रही है। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार मध्यम। शत्रुओं का तांडव जारी रहेगा लेकिन दबदबा आपका कायम रहेगा। काली जी की शरण में बने रहना लाभप्रद होगा।
कुंभ राशि- तरह-तरह के आय के साधन हो रहे हैं। आय के नवीन स्तोत्र बन रहे हैं। सरकारी तंत्र का लाभ हो रहा है। भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। इसके अलावा प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- सरकारी तंत्र आपका इस समय है। व्यावसायिक सफलता मिल रही है। थोड़ा गृह कलह के संकेत होंगे लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। स्वास्थ्य पर हल्का-फुल्का ध्यान रखिएगा बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




