रायपुर। नवा रायपुर में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना रायपुर जिले के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरवारा चौकी इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम चरौदा निवासी तीरथ सोनवानी अपने साले गौतम रात्रे के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खपरी जा रहे थे। दोनों नवा रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक से गिर पड़े। बस तीरथ सोनवानी को हादसे में तीरथ का सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं गौतम रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




