Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना शहरी को एक साल बढ़ाने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
    Breaking News

    PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना शहरी को एक साल बढ़ाने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

    HasinaBy HasinaDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना शहरी को एक साल बढ़ाने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर – राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PM Awas Yojana Urban) की अवधि को एक वर्ष बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में योजना को 26 दिसंबर 2026 तक विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र से इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्रगतिरत आवासों का निर्माण सुचारू रूप से पूरा कराया जा सके।अधिकारियों के अनुसार यदि योजना की अवधि समाप्त भी होती है, तो राज्य पर इसका कोई बड़ा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकांश स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान स्थिति में (PM Awas Yojana Urban) के अंतर्गत स्वीकृत कुल आवासों में से केवल 481 आवास ऐसे हैं, जिनका निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि 25,758 आवास प्रगतिरत अवस्था में हैं।

    नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि नगर निगम और नगर पालिकाएं प्रगतिरत आवासों का निर्माण 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर उसका क्लेम प्रस्तुत करती हैं, तो संबंधित राशि जारी कर दी जाएगी। योजना के तहत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) तथा भागीदारी में किफायती आवास निर्माण (एएचपी) दो प्रमुख घटक हैं, जिनके माध्यम से शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    राज्य में (PM Awas Yojana Urban) के अंतर्गत बीएलसी घटक के तहत 2,06,118 तथा एएचपी घटक के तहत 27,475 आवास स्वीकृत किए गए थे। इन दोनों घटकों को मिलाकर अब तक 2,17,022 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जो कुल स्वीकृत आवासों का लगभग 89 प्रतिशत है।

    उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में नगरीय प्रशासन विभाग को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय से पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (PM Awas Yojana Urban) की अवधि दिसंबर 2025 में समाप्त हो रही है। पत्र में यह भी निर्देश दिए गए थे कि जिन आवासों का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है, उनके लिए किसी प्रकार की राशि जारी नहीं की जाएगी और ऐसे आवासों का निर्माण कार्य शुरू न किया जाए, जिन्हें दिसंबर 2025 तक पूर्ण करना संभव नहीं है।

    केंद्र से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर राज्य सरकार ने सभी नगरीय निकायों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, प्रगतिरत आवासों को पूर्ण कराने और शहरी गरीबों को आवास का लाभ दिलाने के उद्देश्य से योजना की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, ताकि (PM Awas Yojana Urban) के लक्ष्यों को पूरी तरह साकार किया जा सके।

    Hasina

    Related Posts

    जिले में पहली बार सिकल सेल प्रभावित हितग्राहियों के लिए सामाजिक कल्याण शिविर,

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.