रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। गैंगस्टर मयंक सिंह को 24 दिसंबर को रायपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। रायपुर कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जुलाई 2024 में तेलीबांधा स्थित कोल कंपनी के दफ्तर पर गोलीबारी हुई थी। गैंगस्टर मयंक सिंह इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज है। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन सव का सबसे करीबी माना जाता है। मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था।
Author Profile
Latest entries
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई
RaipurMarch 16, 2026CG विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन आज, प्रश्नकाल में मंत्रियों से होंगे सवाल
छत्तीसगढ़March 16, 2026रायपुर से पहली बार रीवा के लिए नई फ्लाइट कल से




