Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रमन सिंह ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भाजपा की विचारधारा को देशभर में और अधिक मजबूती मिलेगी। डॉ. रमन सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नबीन ऊर्जा से भरपूर, कर्मठ और संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नेता हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्य करते हुए अपनी कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष जैसे अहम पद पर उनका चयन पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां और विचारधारा जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का जमीनी स्तर पर कार्य करने का अनुभव और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी को जनता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। डॉ. रमन सिंह ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने राज्य संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। यही कारण है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




