Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Raipur

    रायपुर में PM मोदी का अमित शाह और राज्यपाल रमेन डेका ने किया भव्य स्वागत

    Knock IndiaBy Knock IndiaNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर में PM मोदी का अमित शाह और राज्यपाल रमेन डेका ने किया भव्य स्वागत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शुक्रवार को देश की सुरक्षा रणनीति से जुड़े सबसे बड़े कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीजी-आईजी सम्मेलन में शामिल होने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम मोदी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

    प्रधानमंत्री का यह दौरा पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि डीजी-आईजी सम्मेलन भारत की आंतरिक सुरक्षा, पुलिस सुधार, आतंकवाद-नक्सलवाद निरोधक रणनीति और साइबर सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों की समीक्षा का मुख्य मंच है। इस बार सम्मेलन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल राष्ट्रीय फोकस में है, बल्कि सुरक्षा संबंधित चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी, सीबीआई, एनआईए, रॉ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और देशभर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IG) शामिल हो रहे हैं।

    प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर तक चले इस सम्मेलन में सुरक्षा स्थितियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सम्मेलन में नक्सल उन्मूलन, उभरते साइबर अपराध, ड्रोन-आधारित सुरक्षा खतरे, सीमाई सुरक्षा, राज्य पुलिस बलों का आधुनिकीकरण और तकनीकी आधारित कानून-व्यवस्था प्रबंधन पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर 2000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा एजेंसियों ने बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। डीआरपी, एसएसपी स्तर के अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, एटीएस और ड्रोन यूनिट लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    सम्मेलन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का नेतृत्व छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। शहर में ट्रैफिक मूवमेंट को भी आवश्यकतानुसार व्यवस्थित किया गया है, ताकि किसी तरह की बाधा या असुविधा न हो। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय टीम के स्वागत के लिए खास प्रोटोकॉल अपनाया है। एयरपोर्ट पर पारंपरिक अंदाज में स्वागत के साथ राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीएम से मुलाकात कर सम्मेलन की रूपरेखा साझा की। गौरतलब है कि डीजी-आईजी सम्मेलन पहले दिल्ली में हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इसे अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा तंत्र जमीनी अनुभवों को भी समझ सके। रायपुर में सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य की सुरक्षा रणनीतियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे बदलावों को राष्ट्रीय स्तर पर पेश करने का अवसर मिलेगा।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसलाछत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
    • सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभछत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
    • भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्याRaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
    • सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्राRaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा
    Knock India

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.