रायपुर। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार सभी प्रकार के साइबर फ्रॉड कारीत करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। प्रार्थी संजय साहनी निवासी शंकर नगर थाना सिविल लाइन ने गूगल सर्च इंजन के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का नया एटीएम कार्ड बनवाने के लिए सर्च किया था।
गूगल सर्च में एक मोबाइल नंबर मिला जिससे संपर्क करने पर एक ऐप का लिंक भेजा उक्त ऐप को इंस्टॉल करवा कर पुराने एटीएम कार्ड का अंतिम 6 अंक पूछ कर प्रार्थी के बैंक खाता से 8 लाख निकाल लिए। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 496/24 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी),66(डी) आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना कार्यवाही में गुगल, बैंक एवं मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई। योजनाबद्ध तरीके से 24 परगना पश्चिम बंगाल में रेड कार्यवाही कर आरोपी अब्दुल्ला लश्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला के विरुद्ध हरियाणा एवं उत्तराखंड में भी रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं मोबाइल से अन्य बैंक खाता की जानकारी मिली है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अब्दुल्ला लश्कर पिता अरफॉत लश्कर उम्र 33 वर्ष नेत्रा उत्तर सेहरदहा साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




