रायपुर। संचालनालय (इन्द्रावती भवन) में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर संचालनालय को बंद करने की चेतावनी भी दी। छत्तीसगढ़ संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू ने बताया, हमारी मांग है कि मंत्रालय प्रवेश के लिए प्रवेश पास जारी किया जाए। मंत्रालय की भांति संचालनालयीन कर्मचारी भत्ता दिया जाए।
उन्होंने बताया, दो सूत्रीय मांगों को लेकर पहले ज्ञापन सौंपा गया था। सुनवाई नहीं तो अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी है। 20 नवंबर 2025 से काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया गया। 26 नवंबर से काली पट्टी के साथ लंच अवधि में प्रदर्शन किया जाएगा।
जय कुमार ने बताया, 3 दिसंबर को संचालनालय से मंत्रालय तक रैली निकाली जाएगी। 10 दिसंबर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के निर्णय अनुसार आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार है। संचालनालय को भी बंद किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




