रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। रात के समय यह बस रायगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गेरसा-आमापाली के पास यह हादसा हुआ। घटना में 7–8 लोग घायल हुए हैं। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से जपला (झारखंड) जाने वाली बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास बस पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस को सड़क के बाईं ओर उतार दिया।
इसी दौरान बस पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में सवार 7–8 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45–50 यात्री मौजूद थे। इनमें विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम के हाथ, माथे और पीठ में चोटें आईं, जबकि अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद बस में मौजूद यात्री राहुल कुमार ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इलाज के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




