दुर्ग. मोहन नगर थाना पुलिस ने 60 साल के परमसुख सोनी को नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के जुर्म में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी स्कूटी में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी. इसके बाद कुछ दूर जाते ही आरोपी ने नाबालीग से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. आरोपी पहले पीड़ित को किस किया और मना करने के बावजूद उसके संवेदनशील अंगों को छूने लगा. घटना के बाद बालक घबराकर किसी तरह अपने घर पहुंचा. उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने तुरंत मोहननगर थाना में शिकायत दर्ज कराई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहननगर पुलिस ने आरोपी पर धारा 296/12 तथा POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में उसे पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. थाना प्रभारी केशव कोसरे ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है. लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




