रायपुर। पुलिस नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग कार्रवाई कर रही है। इस चेकिंग अभियान में 10 से 20 नवंबर के बीच 29 कार, 14 बाइक, 7 मालवाहक वाहन, 1 ई-रिक्शा और 2 यात्री बस सहित कुल 53 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली गई हैं। इस अभियान के तहत कुल 1432 नशेड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया हैं। जिन पर अदालत ने 10 से 15 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया और लाइसेंस रद्द किया गया।
भाठागांव बस स्टैंड पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्री बस चालकों की जांच की गई। इस दौरान शर्मा बस सर्विस (रायपुर–सरायपाली) और मां भगवती बस सर्विस (राजिम–रायपुर) के चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया।
ब्रेथ एनालाइजर से जांच में 124mg/100ml और 57mg/100ml शराब की मात्रा मिली। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को मौके पर ही जब्त कर यात्रियों को अन्य बसों में भेजा गया। यह अभियान एएसपी यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर और गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




