रायपुर.सीजीपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी मीशा कोशले और दीपा आदिल को सीबीआई कोर्ट से जमानत मिल गई है। इनकी ओर से सीबीआई कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन लगाया था। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि बाकी अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसे ही आधार बनाकर कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया गया था।
सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। दोनों महिला आरोपी टामन सिंह सोनवानी की रिश्ते में बहू और भतीजी हैं। गौरतलब है कि सीजीपीएससी घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों चार आरोपियों नितेश सोनवानी, साहिल सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार को जमानत दी थी।
चारों आरोपी पिछले कई महीनों से न्यायिक हिरासत में रायपुर जेल में बंद थे। इस मामले में अभी भी सीजीपीएससी के चेयरमैन रहे टामन सिंह सोनवानी और परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक रायपुर जेल में हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




