रायपुर। नक्सल संगठन ने अभय के नाम से एक पत्र जारी किया है। जिसमें हिड़मा के एनकाउंटर को पुलिस फोर्स की झूठी और मनगढ़त कहानी बताया गया है। नक्सलियों ने कहा है कि हिड़मा बीमार था। वह इलाज करवाने के लिए विजयवाड़ा गया हुआ था। इसकी जानकारी लीक हो गई और 15 नवंबर को पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।
जिसके बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस उसे अल्लुरी सितारामा राजू जिले के मरेडुमल्ली इलाके में लेकर गई और 18 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। हिड़मा, उसकी पत्नी राजे समेत कुल 6 लोगों की हत्या की गई। पुलिस ने मुठभेड़ की झूठी कहानी गढ़ी है। नक्सलियों ने 19 नवंबर को 7 लोगों के एनकाउंटर की कहानी को भी झूठा बताया है। नक्सली अभय के नाम से जारी पत्र में लिखा हुआ है कि इस मुठभेड़ को लेकर 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस दिवस मनाया जाएगा। पत्र में लिखा है कि हिड़मा को एक खलनायक के रूप में दिखाया जा रहा है। झूठा प्रचार किया जा रहा है।
नक्सली अभय के नाम से जारी पत्र में लिखा हुआ है कि इस मुठभेड़ को लेकर 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस दिवस मनाया जाएगा। पत्र में लिखा है कि हिड़मा को एक खलनायक के रूप में दिखाया जा रहा है। झूठा प्रचार किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




