Rewa Airport : रीवा : रीवा वासियों को जल्द ही एक नई सौगात मिलेगी रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही बहत्तर सीटर विमान उड़ान भरेगा। मंगलवार को इसका ट्रायल किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा, इसके बाद अब बहत्तर सीटर विमान उड़ने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया। यह विमान रीवा से दिल्ली के लिए जल्द ही उड़ान भरेगा, रीवा से दिल्ली तक फ्लाइट कनेक्टिविटी होने से विंध्य क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एक खास बात ये रही कि जो बहत्तर सीटर प्लेन पहली बार रीवा की धरती पर उतारा गया उसके पायलट भी रीवा के ही निवासी राघव मिश्रा थे।
Rewa Airport : रीवा एयरपोर्ट पर पहली बार बहत्तर सीटर विमान मंगलवार को लैंड हुआ, यह एक ट्रायल फ्लाइट थी, जिसका ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। जिसके बाद अब रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी। अभी तक यहां से उन्नीस सीटर विमान उड़ान भरते थे, लेकिन अब विंध्य के लोगों के सपनों को और ऊंची उड़ान मिलने वाली है। जबलपुर से उड़ान भरकर यह प्लेन मंगलवार की दोपहर रीवा एयरपोर्ट पहुंचा, जो टेस्टिंग के बाद वापस जबलपुर लौट गया। अभी तक लोगों को दिल्ली जाने के लिए प्रयागराज या फिर खजुराहों जाना पड़ता था लेकिन अब रीवा से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भर सकते है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




