रायपुर। कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए है, आगे उन्होंने कहा, सड़क सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई हो, हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और नशे में वाहन चलाने वालों में कानून का भय हो, ब्लैक स्पॉट को चिन्हांकित कर दुर्घटना के कारणों को दूर करें।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय समीक्षा कर रहे हैं। 12 अक्टूबर के दिन सीएम साय ने कलेक्टरों के काम की समीक्षा की और उन्हें दिशा निर्देश जारी किए है।
कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4.15 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। इसमें अधिकारियों और नीति निर्धारकों के बीच संवाद, सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस कांफ्रेंस को राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बताया है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




