रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन है, मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं, गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित है।
रोज बदलते है साइबर अपराध के तरीके, लोगों को दी जाए जानकारी
अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की हो विशेष पहल
साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से हो प्रचार-प्रसार
रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित, 9 थानों का शीघ्र होगा संचालन
महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ हो कार्रवाई
इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत हो चालान
एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद एक घंटे का ब्रेक होगा और फिर डीएफओ कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें वनमंडलाधिकारी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इस सत्र में वन विभाग की योजनाओं, वन्यजीव संरक्षण, संसाधनों का प्रबंधन और क्षेत्रीय वन नीतियों की समीक्षा की जाएगी। कांफ्रेंस के समापन अवसर पर सुशासन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4.15 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। इसमें अधिकारियों और नीति निर्धारकों के बीच संवाद, सुझाव और अनुभव साझा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस कांफ्रेंस को राज्य में सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बताया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 4, 2026CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…




