दुर्ग। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे का कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। पुलिस की टीम सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले की पुलिस ने इससे पहले 8 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया था और इनके पास से 246 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार हेरोइन तस्करों की जानकारी जुटा रही थी।
वहीं, पहले गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की निशानदेही पर मोहन नगर थाना पुलिस ने 7 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की टीम सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




