रायपुर। CM साय ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में साय ने लिखा, विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा, विकास और विश्वास के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत माता के सच्चे सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. अपने असाधारण नेतृत्व से परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आपने देश में महान लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है. आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन




