सुकमा। जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य सीमा पर स्थित मरईगुड़ा- गोलापल्ली – किस्टाराम मार्ग में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया गया है। यह कैंप वीरागंगलेर में खुला है। यहीं से दोनों राज्यों के बीच नक्सलियों की एंट्री होती थी।
कैंप खुलने से अब सड़कें बनेंगी, विकास काम होगा। साथ ही दोनों राज्यों की सरहद पर नक्सलियों का मूवमेंट थोड़ा कम होगा। यहां नवीन कैंप स्थापित होने से क्षेत्र में माओवादियों के अंतरराज्यीय गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आएगी। आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य और मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकान, अच्छी शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार मिलेगा।
सुकमा जिले में ही पिछले करीब डेढ़ साल में अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों के कुल 15 नए कैंप खुले हैं। जहां कभी नक्सलियों का डेरा था अब उस इलाके में जवानों ने अपनी पकड़ मजबूत की है। टेकलगुड़ेम, पूवर्ती मुकराजकोंडा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोंडा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम , उसकावाया नुलकातोंग, तुमालभट्टी वीरागंगलेर में कैंप खुला है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




