डोंगरगढ़. शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. चार साल की मासूम के साथ रविवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसक बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. फिलाहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है. पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची रविवार की शाम ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. वापस लौटने के बाद से ही उसे शारीरिक पीड़ा हो रही थी. जब बच्ची ने हिम्मत कर के अपने परिजनों को इस दर्द का कारण बताया तो पूरी घटना का पता चला. ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ गंदा काम किया.
घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने रात में ही डोंगरगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने करवाई शुरू की और बच्ची को तुरंत डोंगरगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वे घटना स्थल और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान पर काम चल रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




