धमतरी। बिना नंबर की पिकअप से 5 मवेशियों का रेस्क्यू किया गया है, थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमलीडीह में सफेद रंग के बिना नंबर के पिकअप बुलेरो वाहन में कुछ लोग 05 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के कत्ल करने की नियत से परिवहन कर रहे हैं।
सूचना पर मगरलोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चारों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु मगरलोड पुलिस की तत्परता से घेराबंदी कर चारों आरोपी वाहन सहित पकड़े गये। मौके पर से वाहन से 05 नग गायों को सुरक्षित बरामद किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25,000/-रूपये आंकी गई है। गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल,दुर्गेश ध्रुव एवं लीलाराम के कहने पर बिना नंबर की पिकअप गाड़ी लेकर अमलीडीह आया था। वहीं से जानवरों को ढूंढकर पिकअप में भरने का कार्य किया गया। वाहन एवं मवेशियों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर आरोपीगणों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मवेशियों का रेस्क्यू किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी नाम
चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे उम्र 19 साल, साकिन सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे उम्र 23 वर्ष,साकिन सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव उम्र 31 साल तीनो निवासी पाईकभाठा,जिला धमतरी (छ.ग.)
लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी उम्र 23 साल साकिन सांकरा थाना सिहावा जिला धमतरी (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




