जशपुर। सीएम साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर जम्बूरी के वीडियो का लोकार्पण किया तथा पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्व-सहायता समूहों और युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जशपुर अब पर्यटन और कृषि क्रांति की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जिसका सीधा लाभ जिले के स्व-सहायता समूहों और किसानों को मिलेगा। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक द्वय गोमती साय, रायमुनि भगत , जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।
आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जशपुर जम्बूरी के वीडियो का लोकार्पण किया तथा पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्व-सहायता समूहों और युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
जशपुर अब पर्यटन और कृषि… pic.twitter.com/KfijRunCgr
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 14, 2025
