मणिपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर दौरे पर हैं। उन्होंने चुराचांदपुर में ₹7,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM ने कहा- मणिपुर को सर झुकाकर प्रणाम करता हूं। PM ने कहा- मैं जीवन ने इस क्षण में कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है दो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने वाली है। मैं मणिपुर के जज्बे को सैल्यूट करता हूं।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे इंफाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। फिर सड़क मार्ग से 64 किलोमीटर का सफर तय करके चुराचांदपुर पहुंचे। PM इंफाल से चुराचांदपुर, हेलिकॉप्टर जाने वाले थे, लेकिन इंफाल में भारी बारिश के कारण उन्हें सड़क से जाना पड़ा। PM मणिपुर से पहले मिजोरम गए थे। वहां 9000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच मई, 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद PM मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका 8वां मणिपुर दौरा है। वे 2014 से 2022 के बीच 7 बार मणिपुर गए थे। PM मोदी 1988 में राजीव गांधी के बाद चुराचांदपुर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। मणिपुर में हिंसा के बाद कुकी और मैतेई समुदायों का एक दूसरे के इलाकों में जाना बंद है। चुराचांदपुर कुकी बहुल इलाका है। यह हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक था। वहीं इंफाल घाटी में मैतेई आबादी रहती है।
Manipur is a vital pillar of India's progress. Addressing a programme during the launch of development initiatives in Churachandpur. https://t.co/1JENvDXOoE
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




