गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी।
दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। आज प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 12 सितंबर तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से ये 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त के महीने को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




