Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.53 करोड़ का माल जब्त
    CRIME

    अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.53 करोड़ का माल जब्त

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.53 करोड़ का माल जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bhilai. भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 388 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। इसके अलावा कंटेनर वाहन और अन्य सामान की कीमत मिलाकर कुल जुमला 1 करोड़ 53 लाख रुपये का माल पुलिस ने कब्जे में लिया। इस कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भिलाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 7 सितंबर को मुखबीर से सूचना मिली कि कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 अवैध रूप से गांजा लेकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है।

    सूचना के अनुसार पुलिस टीम ने टोल प्लाजा कुम्हारी पर नाकेबंदी की। जब कंटेनर वाहन रोककर पूछताछ की गई, तो चालक ने अपना नाम उमेश यादव, पिता शोभित यादव, उम्र 46 साल, निवासी जय नगर जिला मधुबनी, बिहार बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कंटेनर आमतल्ला कोलकाता, पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात के लिए निकला था। रास्ते में देवघर, उड़ीसा में परिचित राहुल से मुलाकात हुई, जिसने 13 बोरी गांजा नागपुर में शाहिद के पास छोड़ने को कहा। प्रत्येक बोरी के लिए 5000 रुपये देने की बात कही गई। उमेश यादव ने बताया कि कंटेनर लॉक होने के कारण उसने कंटेनर का नट निकालकर गेट खोला और गांजा भरकर नागपुर ले गया। इससे पहले भी एक खेप गांजा नागपुर के शाहिद के पास छोड़ी जा चुकी थी।

    कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर की तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर के पीछे हिस्से में 13 प्लास्टिक बोरी रखी मिली। बोरी खोलने पर इनमें पॉलिथिन पैकेट में पैक 388 पैकेट गांजा पाए गए, जिनका कुल वजन 3 क्विंटल 88 किलोग्राम है। इसके अलावा कंटेनर में नगदी 95 हजार रुपये और अन्य सामान मिला। कुल कीमत के आधार पर जब्त माल की कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये है। अभियुक्त की निशानदेही पर थाना कुम्हारी और एसीसीयू की संयुक्त टीम नागपुर गई और वहां ट्रेप लगाकर अन्य आरोपी मुस्ताक अहमद और फयाज अंसारी को गिरफ्तार किया। मामले में आवश्यक कार्यवाही अपराध दर्ज कर थाना कुम्हारी से की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला अपराध क्रमांक 172/2025, थाना कुम्हारी, धारा 20 (B) iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
    उमेश यादव, उम्र 46 साल, जिला मधुबनी, बिहार।
    मुस्ताक अहमद, उम्र 34 साल, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।
    फयाज अंसारी, उम्र 24 साल, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही थी। आरोपी भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर इस धंधे में फंसाते थे। गिरफ्तार आरोपी नागपुर में मादक पदार्थ खरीदी और सप्लाई का काम करते थे। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि नशे के व्यापार को रोकने और समाज में सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सहायक साबित होगी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले से ही पुलिस की निगरानी में थे और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए गए थे।

    अब आगे की जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं और गांजा सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा था। भिलाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई के दौरान मिले सभी साक्ष्य कानूनी रूप से मान्य हैं। पुलिस का कहना है कि अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी रोकने के लिए विभिन्न राज्यों के पुलिस विभागों के साथ सहयोग किया जा रहा है। इससे न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, बल्कि नशे के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ेगी।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोकछत्तीसगढ़January 22, 2026जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिलRaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिल
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिलRaipurJanuary 22, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राडा ऑटो एक्सपो-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल
    • पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृतछत्तीसगढ़January 22, 2026पंचायती राज मंत्रालय 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के युवा लीडर्स को सहभागितापूर्ण शासन में उत्कृष्टता के लिए करेगा पुरस्कृत
    Knock India

    Related Posts

    BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर,15 दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद…जाने वजह…!!

    January 31, 2026

    रियल इस्पात एंड एनर्जी प्लांट को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी, एक सप्ताह में देना होग़ा जवाब

    January 30, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान कल रहेंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, किसानों से करेंगे सीधा संवाद

    January 30, 2026

    नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    January 30, 2026

    स्पेशल स्टोरी : धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत

    January 30, 2026

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री साय

    January 30, 2026
    RO.NO. – 13624/132
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर,15 दिन सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद…जाने वजह…!!

    January 31, 2026

    CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज का आज छत्तीसगढ़ दौरा…किसानों से करेंगे संवाद

    January 31, 2026

    Aaj Ka Panchang 31 January 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें ! नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    January 31, 2026

    31 January 2026 Rashifal: जनवरी माह का आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा,पढ़ें दैनिक राशिफल

    January 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.