धमतरी। फरार चिट्टा शौदागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी बिरेझर को 05.08.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुरूद निवासी अमन चंद्राकर एवं दुष्यंत चंद्राकर रायपुर से बाइक में हेरोइन (चिट्टा) लेकर लौट रहे हैं। बिरेझर पुलिस ने ग्राम बिरेझर, NH-30 पर चंद्राकर हार्डवेयर दुकान के पास नाकेबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मोबाइल डाटा और पूछताछ से पता चला कि इन आरोपियों के तार अभिनय तिवारी उर्फ लवली से जुड़े हैं।
लवली उर्फ अभिनय तिवारी, पिता विद्यासागर तिवारी, उम्र 35 वर्ष निवासी आमातालाब रोड, गौरा चौरा के पास, धमतरी आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी लवली उर्फ अभिनय तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है।पूर्व में गिरफ्तार तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल जा चुके हैं।आरोपी लवली के विरुद्ध पहले से भी NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज (अप.क्र.85/25, थाना सिटी कोतवाली, दिनांक 26.03.2025) है।
धमतरी पुलिस नागरिकों से पुनः अपील करती है कि नशे के खिलाफ जंग में पुलिस का साथ दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थ की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
तीनों आरोपियों से जप्त की गई थी सामान
● बरामद हेरोइन – 4.85 ग्राम (कीमत लगभग 39,000/-रूपये)
● अन्य संपत्ति सहित कुल जब्ती – 91,500/- रूपये से अधिक
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




