कोरबा। शहर के बीचों-बीच नगर निगम कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी की सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना राहगीरों की आंखों के सामने हुई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस दौरान पूरा घटनाक्रम एक कार चालक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपसी अविश्वास और शक की वजह से विवाद होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि चलते बाइक पर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवक ने गाड़ी रोककर सड़क किनारे ही युवती की पिटाई शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर युवती ने गुस्से में बाइक की चाबी छीन ली। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा होते देख युवक बाइक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




