रायपुर। CM साय ने दक्षिण कोरिया से कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर बस्तर संभाग में आई बाढ़ की जानकारी ली। उन्होंने X पोस्ट कर बताया , आज दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।
प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु आवश्यक सामग्री व राहत राशि का शीघ्र वितरण करने, प्रभावित गांवों में सड़क संपर्क एवं बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही, बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिवों को भी अपने-अपने जिलों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
मेरी प्राथमिकता है कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुँचे और किसी को कोई तकलीफ़ न हो। प्रभावित गाँवों में सड़क संपर्क व बिजली आपूर्ति की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मैं प्रदेश की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ है। हम सभी मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए शीघ्र ही बस्तर को इस प्राकृतिक आपदा से उबारकर विकास की नई दिशा देंगे।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




