भिलाई। कुम्हारी पुलिस ने अपना बैंक खाते को किराए पर देकर कमीशन लेने वाली महिला को संदिग्ध लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला का नाम निशा बेहरा है, जिसने अपने आधार कार्ड पैन कार्ड समेत तमाम दस्तावेज देकर एसबीआई की कुम्हारी शाखा में उसने अपना खाता खुलवाया था। खाते में अचानक से 4 लाख 50 हजार की रकम का ट्रांजैक्शन किया गया।
इस संदिग्ध ट्रांजैक्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय से संचालित समन्वय पोर्टल ने इसे पकड़ लिया और इसकी सूचना दुर्ग पुलिस के साइबर सेल को दी। साइबर सेल को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस फौरन एक्टिव हो गई और एसबीआई की कुम्हारी शाखा से खाते की पतासाजी की गई। पता चला कि खाता निशा बेहरा नामक महिला का था। इसके बाद कुम्हारी पुलिस ने निशा बेहरा से पूछताछ की तो पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने बताया कि उसने अपने एसबीआई के खाते को 10 हजार के कमीशन पर एक व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया था।
इसके बाद उस व्यक्ति ने ही लगभग चार लाख 50 हजार की रकम को उसके खाते में ट्रांजैक्शन करवा दिया। इसके बदले में उसे 10 हजार का कमीशन भी दिया गया। इधर कुम्हारी पुलिस ने निशा बेहरा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं जिस व्यक्ति ने उसका खाता किराए पर लिया था, उसकी भी पताशाजी की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




