रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा “वॉटर फॉर ऑल – निःशुल्क शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार” अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैफे और खाद्य प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
सभी खाद्य प्रतिष्ठानों में यह अनिवार्य किया गया है कि ग्राहकों को गैर-बोतलबंद शुद्ध पेयजल निःशुल्क प्रदान किया जाए।
बोतलबंद पानी केवल तभी परोसा जाएगा जब ग्राहक स्वयं उसकी स्पष्ट माँग करेंगे। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जनजागरूकता को बढ़ाने हेतु नगर निगम द्वारा सभी जोनों में टीमों के माध्यम से पोस्टर और स्टिकर लगाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए नागरिक रायपुर जिला कॉल सेंटर 9977222564 पर संपर्क कर सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




