रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आपदा एवं आकस्मिक घटनाओं से प्रभावितों को शीघ्र राहत प्रदान करने की प्रक्रिया रायपुर जिले में निरंतर जारी है। इसी क्रम में ग्राम बनरसी निवासी निर्मला जोशी की आग से जलने पर हुई असामयिक मृत्यु की घटना पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को मुआवजा स्वीकृत की ।
कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशन में राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6(4) के प्रावधानों के अंतर्गत मृतक के परिजनों को ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की राहत राशि स्वीकृत की गई।
मुख्यमंत्री साय के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी आपदा अथवा आकस्मिक परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों तक राहत सहायता शीघ्र पहुँचाई जाए। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश पर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए स्वीकृति प्रदान की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




