बिलासपुर। एक किशोर खेलते-खेलते 11केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे को बचाने आया पिता भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है।
दरअसल, यह घटना पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंधी में रहने वाला आदित्य सूर्यवंशी गांव के ही संजय मिश्रा बाड़े की बाउंड्रीवाल पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास से गुजर रहे 11वीं बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दौरान उसका छोटा भाई अंश भी मौके पर मौजूद था।
करंट लगने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी मिलने पर पिता संजय सूर्यवंशी ने बेटे को बचाने आया। लेकिन वह खुद करंट के चपेट में आ गया। जिसके बाद दोनों को सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि करीब एक घंटे बाद पिता का इलाज शुरू हुआ। फिलहाल, पिता का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




