रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथियों के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है। लैलूंगा रेंज में हाथियों के दल ने 3 कच्चे मकानों को तोड़ दिया। साथ ही 9 किसानों के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के जंगल से 27 हाथियों का दल बैगिनझरिया गांव के करीब पहुंच गया है। रविवार की रात हाथियों ने दयाराम मांझी, मयाराम मांझी, परमीन मांझी के कच्चे मकानों में तोड़फोड़ कर बोरे में रखे धान खा गए।
जबकि घर में रखे कुछ घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों को हाथियों के आने की जानकारी हुई तो सभी घरों से बाहर निकल गए। मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वनकर्मी और ग्रामीणों ने हाथियों को जंगल की ओर भगाने के लिए हो-हल्ला शुरू कर दिया।
इस दौरान हाथियों ने 9 किसानों के फसल को भी बर्बाद कर दिया। इससे कुछ देर बाद हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चले गया। जिले के जंगल में 187 हाथी अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहे हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल की बात करें तो 127 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। जिसमें लैलूंगा रेंज में सर्वाधिक 61 हाथी, छाल में 22, बोरो में 13, कापू में 13, बाकारूमा में 11 के अलावा धरमजयगढ़ में 7 हाथियों की मौजूदगी है।
इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल में 60 हाथी हैं। जिसमें घरघोड़ा रेंज में 28, रायगढ़ में 22 के अलावा तमनार रेंज में 10 हाथियों की मौजूदगी है। लैलूंगा सब डिवीजन के SDO एमएल सिदार ने बताया कि हाथियों ने 3 मकानों को और 9 किसानों के फसल को नुकसान किया है। जिसका आकलन विभाग कर रहा है। इसके अलावा लैलूंगा सब डिवीजन क्षेत्र में 61 हाथी विचरण कर रहे हैं। उनके मूवमेंट पर लगातार नजर रखा जा रहा है। साथ ही गांव-गांव में मुनादी भी कराई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




