शिमला। भारतीय विधि संस्थान हरिदेवी घणाहट्टी के 110 विद्यार्थियों ने विधानसभा सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर सदन की कार्यवाही देखी। मुलाकात के दौरान छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष से संसदीय प्रणाली, विधानसभा की कार्यवाही, पीठासीन अधिकारी की सदन में भूमिका और सत्र संचालन संबंधी कई प्रश्न पूछे। विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और सदन में होने वाली कार्यवाही से भी अवगत करवाया। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि हमारे देश में लोकतांत्रिक प्रणाली लागू है, जहां विधायक का चुनाव जनता सीधे तौर पर अपने मतों से करती है। कानून बनाने का काम लोकसभा तथा विधानसभा के पास है, जिसका संविधान में प्रावधान किया है।
डाक्टर भीमराव अंबेडकर ने दुनियां के सारे देशों के संविधान का गहन अध्ययन करने के बाद भारतीय संविधान की रचना की। जिसके अधीन आज 140 करोड़ भारतीय एकजुटता, आपसी सदभाव और प्रेम भाव से रह रहे हैं और इस राष्ट्र की खुशहाली, प्रगति तथा समृद्धि के लिए दिन रात प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी युवा अब लोकतंत्र के प्रहरी हैं तथा इस देश की संसदीय प्रणाली को मजबूत करना अब आपका जिम्मा है। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका प्रशासनिक अधिकारी या एक जनप्रतिनिधि के रूप में समाज की सेवा कर सकते हैं। लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों से हमें आजादी मिली है। जहां हमारे पास अपनी चुनी हुई सरकार है वहीं अपना संविधान भी हैं। सरकार चुनने का अधिकार सीधे जनता के पास है और एक निश्चित अवधि के बाद यदि जनता चाहे तो सरकार को अपने मत से बदल भी सकती है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




