Hamirpur. हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ 2.0 कैंपेन के तहत पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। जिला के छह शिक्षा खंडों के तहत अब तक 13,230 पौधे विभिन्न स्कूलों के माध्यम से लगाए जा चुके हैं। स्कूलों में पौधे लगाने का काम लगातार जारी है। स्कूलों में आगामी 30 सितंबर तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। प्रदेश भर के स्कूलों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ 2.0 कैंपेन के तहत पौधारोपण अभियान जुलाई माह से लगातार जारी है।
हमीरपुर जिला के 433 प्राइमरी स्कूलों में भी पौधारोपण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रत्येक स्कूल को कम से कम 70 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे स्कूल कैंपस में लगाए जा सकें। हमीरपुर जिला के छह शिक्षा खंडों में 30,310 पौधे बरसात के मौसम में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत छह शिक्षा खंडों में अब तक 13,230 पौधे स्कूलों द्वारा लगाए जा चुके हैं, जबकि 17,080 पौधे लगाने शेष है, जोकि 30 सितंबर से पहले लगा दिए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




