जगदलपुर। जमीन दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उसने एक व्यक्ति के साथ जमीन दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के लालबाग निवासी हरिनंदन सिंह 64 वर्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की। उसने बताया कि सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने 2020-21 में जगदलपुर के आस-पास जमीन की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी बीच उनकी मुलाकात बोरपदर के वैद्यनाथ ठाकुर से हुई, जिससे पता चला कि बयागुड़ा टोल टैक्स नाके के पास तीन एकड़ नजूल जमीन है, जिसे बयागुड़ा का दिलीप सांवरा का कब्जा है और वह इसे बेचना चाहता है। ऐसे में हरिनंदन ने दिलीप से 10 लाख रूपए में जमीन खरीद ली। हरिनंदन के नौकरी में होने के कारण दिलीप को जमीन खेती करने दे दी।
बाद में दिलीप के बेटे की शादी बताकर उसने हरिनंदन से 10 लाख रूपए लिए। हरिनंदन जब सेवानिवृत्त होकर वापस घर आया तो पता चला कि दिलीप ने उसकी जमीन किसी दूसरे को बेच दी है। इसके बाद हरिनंदन ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दिलीप सांवरा उर्फ दिलीप कुमार नाग 48 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सहआरोपी वैद्यनाथ ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दिलीप सांवरा को न्यायालय में पेश किया।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




