कोरबा। जिले में राशन लेने गई महिला से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। मंगलवार को पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 35 साल की महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। आरोपी ने महिला को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जंगल ले गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
जब महिला ने शिकायत की बात कही, तो आरोपियों ने गमछा से गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर 24 दिन बाद पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया है। दरअसल, महिला 28 जुलाई को घर से राशन सामग्री लेने के लिए सोसाइटी निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग नहीं मिले। जब महिला के आखिरी बार उमेंद्र के साथ देखे जाने की जानकारी जुटाई गई, तो मामला संदिग्ध लगा। जांच के दौरान गांव के रहने वाले उमेंद्र प्रसाद बिंझिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने अपराध कबूल कर लिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




