Rajnandgaon. राजनांदगांव। कन्हारपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां अधूरे पुल और लापरवाहियों के कारण 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक का नाम आकाश साहू बताया जा रहा है, जिसकी शादी मात्र चार महीने पहले हुई थी।
जानकारी के अनुसार, जिस पुल पर हादसा हुआ, वह बीते दो माह से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य रुकने के बावजूद वहां न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही चेतावनी बोर्ड। अंधेरे में सड़क पर बना गड्ढा साफ दिखाई नहीं दिया और आकाश साहू उसमें गिर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाते, तो इस हादसे को रोका जा सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी और विभाग की सुस्ती के कारण यह स्थिति बनी। सड़क और पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर बिना किसी सुरक्षा चिन्ह या अवरोधक के जनता को असुरक्षित मार्ग पर चलने के लिए छोड़ दिया गया। हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 3, 2026Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO
RaipurMarch 3, 2026मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर
विश्वMarch 2, 2026Hezbollah-Israel टकराव तेज, दक्षिणी बेरूत बना एयरस्ट्राइक का निशाना
NATIONALMarch 2, 2026दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री




