Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार 19 अगस्त 2025 का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 10:55 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर, अटल नगर) पहुंचेंगे। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री महानदी भवन से प्रस्थान कर 1:25 बजे इंद्रावती भवन (नवा रायपुर, अटल नगर) पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:50 बजे मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में “नवीन शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम – पंजाब नेशनल बैंक” में शामिल होंगे। इसके बाद वे 1:55 बजे महानदी भवन वापस लौटेंगे। शाम 2:00 बजे मुख्यमंत्री “समस्त विभागीय समीक्षा बैठक” में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 3:00 बजे से शिक्षा एवं स्वास्थ्य आधारित प्रस्तुतिकरण होगा। शाम 4:30 बजे वे “वित्तीय प्रबंधन एवं समीक्षा बैठक” करेंगे। दिनभर की इन बैठकों और कार्यक्रमों के बाद शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:55 बजे पुनः सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




