गरियाबंद। जिले में नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आज डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत 19 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे।
बता दें कि इस अभियान को मजबूती देने में जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ चलपथी सहित 16 नक्सली ढेर किए जाने की कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। सुरक्षा बलों का कहना है कि उस कार्रवाई के बाद नक्सली संगठन में टूट नजर आ रही है और अब आर्थिक चोट भी लग रही है। गरियाबंद मुख्यालय में आज रायपुर रेंज आईजी अमरेंद्र मिश्रा, आईजी नक्सल ऑपरेशन अंकित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये नकद, 31 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड, और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। बताया गया कि यह रकम नक्सली अपने मांद इलाके में छिपाकर रखते थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




