महासमुंद। FIBA अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन मलेशिया में 14 से 20 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाना है। जिसके लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर चेन्नई में आयोजित किया गया है।
जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम शामिल होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ से एकमात्र बास्केटबॉल खिलाड़ी महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल होने आज चेन्नई के लिए रवाना हुई। एशिया कप SABA क्वालिफायर चैंपियनशिप मालदीप में दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता – साऊथ एशियन जोन की टीम का चयन हेतु अंडर 16 एशिया कप SABA क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 जून 2025 तक मालदीप में आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता एवं एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम में महासमुंद छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिव्या रंगारी मिनी स्टेडियम महासमुंद में नियमित अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने के साथ ही इंडिया टीम में जगह बनाने में सफल रहीं हैं। भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर होने के पश्चात् भारतीय टीम FIBA अंडर 16 एशियन वूमेंस चैंपियनशिप 2025 मलेशिया में दिनांक 14 से 20 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें भारतीय टीम साऊथ एशियन जोन की टीम से शामिल होगी। इससे पहले दिव्या ने 48 वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप अगस्त 2023 पांडिचेरी में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही हैं जिसमें दिव्या ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 3, 2026Haryana में होली पर शर्मनाक हरकत: नशे में धुत युवकों ने ‘गौ माता’ को जबरन पिलाई शराब – VIDEO
RaipurMarch 3, 2026मना करने वालों पर ना लगाए गुलाल, नहीं तो सीधे होंगे सलाखों पर
विश्वMarch 2, 2026Hezbollah-Israel टकराव तेज, दक्षिणी बेरूत बना एयरस्ट्राइक का निशाना
NATIONALMarch 2, 2026दिल्ली एयरपोर्ट पर मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कई उड़ानें प्रभावित होने से परेशान दिखे यात्री




