रायपुर। छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा मंत्रिमंडल बना है और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि “फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इस पर गंभीर चर्चा चल रही है।” पंचायतों में पहले से 16 प्रकार की पंजियां (रिकॉर्ड रजिस्टर) रखी जाती हैं। अब एक नई पंजी जिसे ‘पलायन पंजी’ या ‘श्रमवीर पंजी’ कहा जा सकता है लाने की योजना है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पंजी के माध्यम से गांव में पहले से रहने वालों की एक सूची तैयार की जाएगी और जो लोग बाद में आकर बसेंगे, उनकी अलग सूची बनेगी। उन्होंने कहा गांवों में भी बड़ी संख्या में बाहरी लोग घुसपैठ कर रहे हैं, इसलिए उन्हें चिन्हित करने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




