Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस सफलता पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने वीर जवानों को सलाम करते हुए उनके साहस, शौर्य और समर्पण को नमन किया है।मंत्री रजवाड़े ने कहा कि जवानों की इस वीरता से ‘नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प को नया बल मिला है।
अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता!
नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की बहादुरी से चलाए जा रहे ऑपरेशन में अब तक 6 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की खबर है।
इस सफल कार्रवाई में शामिल सभी वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण को नमन करती हूँ।…
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) July 18, 2025
उन्होंने कहा, “आपकी वीरता ने नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को और भी निर्णायक बना
दिया है। यह सफलता हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है।”उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य सरकार 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूर्णतः नक्सलमुक्त करने के लक्ष्य की ओर मजबूती से अग्रसर है। मंत्री ने अपने संदेश के अंत में ‘जय हिंद, जय छत्तीसगढ़’ के नारे के साथ जवानों की वीरता को सलाम किया।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
RaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
CRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
CRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई




